दूसरा दशक परियोजना के नेतृत्व में करीरिया मे महिला मंच बैठक का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश गुप्ता) दूसरा दशक परियोजना के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्य आधारित फेलोशिप कार्यक्रम 2.0 के अंतर्गत कार्य क्षेत्र गांव करिरिया में महिला मंच बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में फेलोशिप कार्यक्रम को सराहनीय बताया गया । स्कूल से ड्रॉप आउट वंचित किशोर किशोरियों को मुख्य धारा से जोड़ने में प्रभावी व समानता, शिक्षा में असमानता एवं स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियां को समझना ? फेलोशिप के माध्यम से बराबरी, सम्मान समाज कल्याण की योजना की जानकारी विस्तार से चर्चा की गई । आयोजित कार्यक्रम में फेलो शेर सिंह बौद्ध , रंजना वरिष्ठ फेलो निरमा बाई मीना की भागीदारी रही।