कार की खिड़की का शीशा तोड़ कर किए चार लाख रुपए पार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के डीएसपी ऑफिस के पीछे एक मकान के बाहर खड़ी कार में से अज्ञात बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड में रखे चार लाख रुपये पार कर लिए। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले आस-पास में लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति संदिग्ध नजर आ रहे है। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
पीड़ित सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह कस्बे गोल सर्किल स्थित पीएनबी बैंक से रुपये निकलवाकर लाये थे। नगदी को गाड़ी के डैशबोर्ड में रख दिये। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह डीएसपी ऑफिस के पीछे अपने परिचित के घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके अंदर मिलने चला गया। जब वह बाहर आये तो देखा की कंडकर की तरफ का खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और डैशबोर्ड में रखे चार लाख रुपये अज्ञात बदमाश ले गए। इस सम्बंध में उन्होंने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

