खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना पैदा करता है- मेवाड़ा

Mar 13, 2026 - 18:50
 0
खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना पैदा करता है- मेवाड़ा

सुमेरपुर (बरकत खान) कूरना गांव स्थित क्रिकेट ग्राउंड में गुरूवार काे समस्त ग्रामवासियाें के सहयाेग से 4 दिवसीय प्रथम अंडर 23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा, रघुनाथसिंह, जिला खेल प्रकाेष्ठ अध्यक्ष मुकेश बाराेलिया, कूरना ग्राम पंचायत उप सरपंच हरिप्रसाद मीणा, अर्जुन गिरवर, रतन पुरी समेत अनेक गणमान्य लोगाें की माैजूदगी में किया गया। मुख्य अतिथि मेवाड़ा द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद फीता काटकर प्रतियाेगिता का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सभी िखलाडियाें का परिचय लिया गया। अायाेजकाें द्वारा अतिथियाें का माला व साफा पहनाकर व माेमेंटाे भेंट कर बहुमान किया गया। अायाेजनकर्ता ने बताया कि प्रतियाेगिता में अास-पास के गांवाें से कुल 32 टीमें भाग ले रहीं हैं। फाइनल 15 मार्च काे हाेगा, विजेता काे 11 हजार व उपविजेता काे 5100 व ट्राॅफी से नवाजा जाएगा। प्रतियाेगिता भानुप्रताप देवासी, नेमाराम मेघवाल, मुकेश देवासी, जीतू व हेमराज सहित ग्रामवासियाें के सहयाेग से अायाेजित की जी रहीं हैं। उद्घाटन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद रहे।

खेल करियर और पहचान बनाने का माध्यम भी बन चुका है- मेवाड़ा
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरीशंकर मेवाड़ा ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि हार-जीत किसी भी खेल का हिस्सा है, लेकिन असली विजेता वही होता है जो मैदान पर पूरे जोश और ईमानदारी के साथ खेलता है। मेवाड़ा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित करता है। खिलाड़ियों को जीत की खुशी में विनम्र रहने और हार की स्थिति में निराश न होकर उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि करियर और पहचान बनाने का माध्यम भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए, ताकि गांव-कस्बों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मेवाड़ा ने भामाशाहों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ समाज में एकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।

उद्घाटन मैच कूरना ने जीता
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कूरना और गिरवर टीम के बीच खेला गया। कूरना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में गिरवर टीम 49 रन ही बना सकी और कूरना ने 35 रन से जीत दर्ज की। इसके अलावा डेंडा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में डिंगाई विजेता रही। देवतरा और गोगरा के बीच हुए मुकाबले में देवतरा टीम ने जीत हासिल की। बाद में देवतरा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में देवतरा  ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................