2 आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर सैमलाखुर्द मे पथराव: ASI साहित 2 घायल; अलवर रेफर, आरोपी फरार
हमले में एक कॉन्स्टेबल के भी चोट लगी है। कुछ देर बाद पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को आरोपी भाइयों के घर की तलाशी में 35 किलो मांस मिला है। इसके बाद वेटरनरी डॉक्टर को बुलाकर जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया।

- साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने गई थी टीम
डीग जिले के नगर डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया- अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके के सैमला खुर्द गांव के 2 भाइयों साबिर और तसलीम के खिलाफ नगर थाने में साइबर क्राइम का मामला दर्ज है। रविवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने गांव सैमला खुर्द आए हैं।
सिर में चोट लगने के कारण खून बहने लगा। इस दौरान कॉन्स्टेबल भैरों सिंह को भी चोट लगी। जैसे ही दूसरी टीम मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले आरोपी फरार हो गए। इस दौरान मौका देखकर साइबर ठगी के आरोपी दोनों भाई भी भाग निकले। टीम ने गोविंदगढ़ थाना पुलिस को हमले की सूचना दी।
