गोविंदगढ़ में 8 साल का मासूम झुलसा: पशुओं के लिए गर्म हो रहा पानी गिरा, अलवर रेफर
अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव में एक 8 साल बालक गर्म पानी से झुलस गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ ले गए।
- चूल्हे पर गर्म हो रहा था पानी
जहानपुर निवासी अकरम खान ने बताया कि शाम को उनके घर पर पशुओं के दलिया के लिए चूल्हे पर पानी गर्म हो रहा था। उनका 8 वर्षीय बेटा सरफराज पास ही खड़ा था, तभी अचानक गर्म पानी उस पर गिर गया।
- अलवर रेफर
इस हादसे में सरफराज का कमर से नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नसीब खान ने बालक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया गया।