जिला सैनी महासभा की आमसभा 29 मार्च को होगी आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा की ओर से 29 मार्च को सुबह 10 बजे सैनी सभा भवन, फाटक में जिला स्तरीय आमसभा आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर समाज में उत्साह बना हुआ है। महासभा के मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि बैठक में 11 अप्रेल को आयोजित होने वाली महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठनात्मक विषयों, समाज के विकास और विभिन्न योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जिलेभर से सैनी समाज के प्रतिनिधि और समाज बंधु भाग लेंगे। सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति के पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।