भरतपुर नई अनाज मंडी में बड़ी चोरी, दुकान का ताला तोड़ ₹5 लाख लेकर फरार; अलमारी नहर में फेंकी

Mar 28, 2026 - 16:56
 0
भरतपुर नई अनाज मंडी में बड़ी चोरी, दुकान का ताला तोड़ ₹5 लाख लेकर फरार; अलमारी नहर में फेंकी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  शहर की नई अनाज मंडी में चोरों ने एक कमीशन एजेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अलमारी उठा ले गए और उसमें रखे करीब ₹5 लाख चोरी कर फरार हो गए। बाद में खाली अलमारी को नहर में फेंक दिया गया। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी में चोरों ने कमीशन एजेंट सहदेव की दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी ही उठाकर ले गए। अलमारी में रखे करीब ₹5 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। घटना का पता सुबह उस समय हुआ जब आसपास के दुकानदारों ने सहदेव को सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और अंदर देखा तो अलमारी गायब मिली। इसके बाद तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़ित सहदेव ने बताया कि वह एक दिन पहले ही बैंक से ₹12 लाख निकालकर लाया था, क्योंकि किसानों को भुगतान करना था। उसमें से ₹7 लाख रुपये किसानों को दे दिए गए थे, जबकि बाकी ₹5 लाख रुपये दुकान में अलमारी में रखे हुए थे।

घटना की सूचना पर कोतवाली थाने के एएसआई प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके।
चोर अलमारी को दुकान से उठाकर ले गए, उसमें से नकदी निकाल ली और बाद में अलमारी को नहर में फेंककर फरार हो गए।
इस घटना के बाद नई अनाज मंडी के व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................