खैरथल पत्रकार संघ के प्रमोद खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष, बबलू मेहता व.उपाध्यक्ष एवं संजय लालवानी महासचिव मनोनीत

Mar 28, 2026 - 16:57
 0
खैरथल पत्रकार संघ के प्रमोद खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष, बबलू मेहता व.उपाध्यक्ष एवं संजय लालवानी महासचिव मनोनीत

खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के पत्रकारो के समूह खैरथल पत्रकार संघ के सदस्यों की शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। संघ द्वारा पत्रकार हितों सहित जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में कुछ सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त कर समर्थन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल ने मौके पर ही नवीन कार्यकारणी की घोषणा की।

नवीन कार्यकारणी में हीरालाल भूरानी, मनोज परमार एवं दिनेश माखीजा को संरक्षक, बबलू मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा उपाध्यक्ष, संजय लालवानी महासचिव, रविंद्र शर्मा सचिव, प्रमोद केवलानी प्रवक्ता तथा उमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष सहित मनीष मिश्रा, चंदू आचार्य, रूपचंद भारती, जयप्रकाश जोशी, अभिषेक वशिष्ठ सदस्य के तौर पर शामिल किए गए।  निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत संरक्षक सहित अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर कर अभिनंदन किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नवीन कार्यकारणी से शहर की समस्याओं सहित प्रशासन एवं आमजन में सामंजस्य स्थापित कर आमजन के हित में कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू मेहता एवं महासचिव संजय लालवानी ने आगामी बैठक के बिंदूओ पर भी चर्चा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................