पौधारोपण पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए आवश्यक; मोक्ष धाम में किया पौधारोपण

Mar 28, 2026 - 16:58
 0
पौधारोपण पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए आवश्यक; मोक्ष धाम में किया पौधारोपण

रूपबास (भरतपुर) कस्बे के सिरसौदा मार्ग स्थित मोक्ष धाम परिसर में पर्यावरण प्रेमियों ने सेवानिवृत्त तहसीलदार व मटोलीराम शर्मा के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता तथा भगवान दास गुप्ता पूर्व शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विद ओउमकार शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा शहर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर भंडारी , भामाशाह रामजीलाल प्रजापति विशिष्ट अतिथि के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। 
मुख्य अतिथि संरक्षक मटोलीराम शर्मा ने पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि पौधारोपण पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए आवश्यक है। पौधारोपण से पृथ्वी की सुरक्षा, ताजी हवा, फल और फूल, छाया तथा ऑक्सीजन के साथ-साथ धरती को हरा भरा एवं खुशहाल बनाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को उचित स्थान पर पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही इनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।यही सबसे बड़ा पुण्य लाभ है। कार्यकारिणी सदस्यों एवं  भामाशाहों के सहयोग से मोक्ष धाम में निर्माण कार्य, नियमित साफ सफाई तथा विगत वर्षों में पौधारोपण कर मोक्ष धाम को स्वर्ग बना दिया है, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है।
इस अवसर पर मां के नाम एक -एक पेड़ अशोक, नीम,बेलपत्र, पीपल, शीशम, कदम का मटोलीराम शर्मा पूर्व तहसीलदार,अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, राकेश शर्मा आगरा वाले महामंत्री, राजेंद्र प्रसाद जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंदकिशोर बंसल कोषाध्यक्ष, भगवान दास गुप्ता शिक्षा अधिकारी, ओउमकार शुक्ला शिक्षाविद, महावीर भंडारी शहर इकाई भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजीलाल प्रजापति, सियाराम फौजदार जोतरौली, कृष्ण गोपाल दत्तात्रेय बंटी, मुकेश वाल्मीकि, अजय बाल्मीकि, गब्बर सिंह वाल्मीकि आदि ने पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................