अपना घर सेवा समिति और महात्मा गांधी अस्पताल के शिविर में 580 मरीजों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा का लाभ; विधायक राजेंद्र मीणा ने किया शिविर का शुभारंभ, 25 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा उपखंड मुख्यालय पर पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति, महुवा एवं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार, 12 अप्रैल प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 तक पुरानी तहसील के पास स्थित अग्रवाल सेवा सदन, किले के पास, महुवा में किया गया शिविर में 580 मरीज का जहां निशुल्क इलाज कर दवाई दी गई वहीं मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 15 मरीजों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर वे 10 मरीजों को सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लाइंस आई हॉस्पिटल मंडावर भेजा गया
अपना घर सेवा समिति महुआ के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि अपना घर सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन विधायक राजेंद्र मीणा ने भारत माता में श्याम भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभी डॉक्टरों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहन कर किया निशुल्क शिविर में महात्मा गाँधी अस्पताल, जयपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लाइंस आई हॉस्पिटल मंडावर की टीम में डॉ मोनू कुमार सैनी डॉ अजय बावलिया फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ दीपक सैनी वरिष्ठ हड्डी रोग एवं जोड़ प्रतिरोध सर्जन सहित पतंजलि योगपीठ के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनोज कुमार गुप्ता द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई ।
इस दौरान जनरल फिजिशियन किडनी एवं मूत्र रोग, मेडिसिन, ईएनटी (कान-नाक-गला), हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग तथा शिशु एवं बाल रोग व स्त्री व प्रसूति रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दी गई शिविर में मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई।
इस अवसर पर संरक्षक वेद प्रकाश गोयल, प्रेमचंद गोयल, अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता खेडली वाले, सचिव बृजबल्लभ अग्रवाल सिंन्दूकी वाले, सहसचिव महेश चंद्र बंसल, उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, पदम बंसल, मीडिया व गौ सेवा प्रमुख गोपुत्र अवधेश अवस्थी, स्वास्थ्य सेवा प्रमुख श्याम बंसल, सेवा प्रमुख महेश माठा, पर्यावरण मंत्री देवेंद्र सैनी, प्रचार प्रसार प्रमुख दामोदर साहू, यात्रा प्रमुख नीरज बंसल, शिक्षा प्रमुख प्रदीप चौधरी, महिला प्रमुख श्रीमती अनीता अवस्थी, महिला समिति अध्यक्ष अंजू गोयल ,सचिन रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, सहित अपना घर सेवा समिति से जुड़े हुए सदस्य पदाधिकारी महिला समिति पदाधिकारी सदस्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने शिविर में आए सभी डॉक्टरों मेडिकल स्टाफ का सेवा कार्यों में समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया

