गजानंद लाटा परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद के बने प्रदेश अध्यक्ष
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के झडाया बालाजी मंदिर में रविवार को सिरोही निवासी सेवानिवृत्ति तहसीलदार गजानंद लाटा को परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में उनका स्वागत किया गया l समाजसेवी मदनलाल भंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में नव निर्वाचित अध्यक्ष सेवानिवृत्ति तहसीलदार गजानंद लाटा का शेखावाटी परंपरा के अनुसार फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया l
आपको बता दें भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के आजीवन सदस्य गजानंद लाता को हाल ही में ट्रस्ट का 6 अप्रैल 2026 को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है l सिरोही निवासी सेवानिवृत्ति नायब तहसीलदार गजानंद लाटा भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने झडाया बालाजी मंदिर में धोक लगाकर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की l इस दौरान छगनलाल कसाना ,फूलचंद ,विकास जांगिड़, तेज सिंह शेखावत, श्री राम लाबा, जागी राम कसाना, हनुमान यादव ,सेवानिवृत्ति पीटीआई भगवान सहाय यादव ,पवन मिल चला ,रामस्वरूप रोहलाण,आशीष जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे l

