पंडेर में लाखों की बिजली लाइन गायब! पोल खड़े, निगम अधिकारी बेखबर; जांच के बाद ही खुलेगा पूरा राज

Jul 3, 2026 - 16:20
 0
पंडेर में लाखों की बिजली लाइन गायब! पोल खड़े,  निगम अधिकारी बेखबर; जांच के बाद ही खुलेगा पूरा राज

पीएचईडी की 24 घंटे जलापूर्ति के लिए बिछी करीब ढाई किलोमीटर लाइन डिस्मेंटल, उपकरण अब भी पोलों पर, जांच के बाद ही खुलेगा पूरा राज

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत पंडेर में विद्युत निगम की लापरवाही और संभावित अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। पीएचईडी की 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के लिए ग्रिड से ग्राम पंचायत पंडेर के तालाब तक बिछाई गई करीब 2 से 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन को चुपचाप डिस्मेंटल कर दिया गया। इस लाइन पर करीब 35 से 40 विद्युत पोल लगे हुए हैं, लेकिन पोलों पर उपकरण लगे होने के बावजूद विद्युत तार पूरी तरह गायब हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह लाइन कुछ रसूखदार लोगों के मकानों और खेतों के बीच से गुजर रही थी। आरोप है कि इन्हीं के दबाव में लाइन को हटाया गया, लेकिन इसकी भनक तक निगम अधिकारियों को नहीं लगी। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति बिना विभागीय जानकारी के कैसे गायब हो गई।

जानकारी के अनुसार लाइन हटाए जाने के बाद भी पोलों पर विद्युत उपकरण लगे हुए हैं, जबकि बीच की पूरी वायरिंग गायब है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विद्युत कर्मियों और संबंधित ठेकेदार की मिलीभगत से निगम को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है।

इस पूरे मामले ने विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि लाइन को विधिवत हटाया गया था तो उसका रिकॉर्ड कहां है, और यदि अवैध रूप से हटाई गई तो जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अधिकारी बोले

  • एवीवीएनएल के एक्सईएन सी.पी. नागर ने कहा, "इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। पता करके बताता हूं।"
  • वहीं एवीवीएनएल के जेईएन मनीष जांगिड़ ने कहा, "इस मामले की हमें जानकारी नहीं है। कल मौके पर जाकर जांच करेंगे।"

अब देखना होगा कि जांच में इस लाखों रुपये के गड़बड़झाले की जिम्मेदारी किस पर तय होती है और निगम दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है