"वृद्धावस्था में करें माता-पिता की सेवा, नशे की लत से रहें दूर" साइबर क्राइम नशे से बचे— सीआई महुवा

Aug 17, 2026 - 19:27
 0
"वृद्धावस्था में करें माता-पिता की सेवा, नशे की लत से रहें दूर" साइबर क्राइम नशे से बचे— सीआई महुवा

महुवा से पत्रकार अवधेश अवस्थी की रिपोर्ट


महुवा उपखंड मुख्यालय पर स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर थ(महुवा, किले के पास) की प्रातःकालीन वंदना सभा में महुवा थाना अधिकारी सी.आई. महेंद्र यादव मुख्य अतिथि , महुवा प्रेस क्लब  अध्यक्ष समाजसेवी, गोपुत्र  अवधेश अवस्थी  विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा विद्या भारती जिला दौसा संस्कार केंद्र प्रमुख  राकेश शर्मा की उपस्थिति में पुलिस द्वारा जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महुवा थाना अधिकारी महेंद्र यादव महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात भैया-बहनों ने वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ पूर्ण मनोयोग से वंदना की। 

विद्यालय की अतिथि सत्कार परंपरा के अनुसार,  राकेश शर्मा  ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर भावभीना स्वागत-सम्मान किया।

​वंदना समापन पर मुख्य अतिथि महुवा थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने उपस्थित भैया-बहनों विद्यालय स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों की पालना के साथ साइबर क्राइम  नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि 
यातायात के नियमों की पालना करते हुए ​ साइबर क्राइम के साथ नशे से  बचे नैतिक मूल्यों और सामाजिक कर्तव्यों पर ज़ोर दिया --

  • माता-पिता की सेवा: उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर पहुंचने के बाद भी अपने माता-पिता की सेवा करना कभी न भूलें। आज के दौर में वृद्धाश्रम में माता-पिता को छोड़ देने की प्रवृत्ति अनुचित है। माता-पिता आज हमारे लिए जो त्याग कर रहे हैं, हमें उनकी वृद्धावस्था में पूरी निष्ठा से सेवा करनी चाहिए।
  • ​यातायात नियमों का पालन: उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करने की सीख दी।
  • ​नशामुक्ति व पुलिस का सहयोग: युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी को हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त अपराधों व गलत गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस समाज की सच्ची मित्र है और हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करती है।

विशिष्ट अतिथि गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि "विद्यालय भविष्य निर्माण का केंद्र होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करें।" ​अंत में, उन्होंने वंदना सभा में आमंत्रित करने के लिए आदर्श विद्या मंदिर का धन्यवाद व्यक्त किया। 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य  घनश्याम योगी  ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम  का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................