मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित; अब 31 अगस्त तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए विशेष योग्यजनों से विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए पूर्व में आवेदन की तिथि 15 अगस्त तक थी जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंनें बताया कि विशेष योग्यजन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध SJMS DSAP (CM Scooty Yojana) आइकन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आक्षेप पाया जाता है तो उसकी पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के भीतर करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में आक्षेप पूर्ति नहीं किए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र विशेष योग्यजनों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

