विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट द्वारा महुवा में स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के श्री गोपीनाथ जी के मंदिर सभागार में विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट तहसील महुवा द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजित किया गया
जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवनारायण जैमन समारोह के अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित ब्रजेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री पंडित महेश शर्मा, पंडित ओम प्रकाश प्रधान, जयपुर शहर अध्यक्ष पंडित रघु शर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित मदन लाल शर्मा, जिला महामंत्री पंडित सत्य नारायण शर्मा, सिकराय संरक्षक पंडित भवानी शंकर उपाध्याय, पंडित गिर्राज शर्मा, जिला संगठन मंत्री पंडित राजेंद्र जैमन , पंडित एस.एन.शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, पंडित अजय बोहरा महुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ स्वास्तिवाचन के साथ किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंडित महेश शर्मा ने संगठन के बारे में बताया साथ ही उन्होंने समाज को संगठित रहने के बारे में बताया प्रदेश अध्यक्ष पंडित ब्रजेश शर्मा ने बताया कि हमें हमारे बालकों को संस्कारवान बनाना चाहिए इसके लिए हमें अपने बच्चों को पारिवारिक संस्कार देने चाहिए।जयपुर शहर अध्यक्ष पंडित रघु शर्मा ने बताया कि संगठन में शक्ति है।हमें हमारे पूर्वजों के कर्मों के अनुसार चलना चाहिए, हमें हमाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने चाहिए प्रदेश महामंत्री पंडित सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि हमें परिवार से ही समाज सुधार का कार्य करना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवनारायण जैमन ने बताया कि विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का मूल उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और सेवा है।हमें अपने घर , परिवार से ही समाज सुधार की व्यवस्था शुरू करनी चाहिए, हमें हमारे बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए जिसके लिए संस्कार शिविर का आयोजन करना चाहिए, हमें संगठित रहना चाहिए।हमें अपने समाज के लोगों की आवश्यकतनुसार यथासंभव सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष पंडित महेश आचार्य एवं संपूर्ण कार्यकारिणी ने आगंतुक महानुभावों का रूद्राक्ष की माला , दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष पंडित महेश आचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित अजय शर्मा, पंडित राजेश आचार्य , पंडित सुरेश आचार्य, पंडित डॉक्टर मोहनलाल शर्मा , पंडित डॉ बिशंबर अवस्थी पंडित सतीश शर्मा , जगदीश बालाहेडी, पंडित अजय जलोड़ी, पंडित नवल किशोर, पंडित मयंक मिश्रा, पंडित मोहन पाखर, पंडित मोहन लाल शर्मा महासचिव पंडित श्रीधर विदेली, सचिव पंडित महेश अवस्थी, पंडित आशीष शर्मा, पंडित विष्णु शर्मा, पंडित राजाराम शर्मा, पंडित हरिओम उपाध्याय, पंडित केदार शर्मा मीडिया प्रभारी पंडित गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, पंडित रितेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट अशोक वशिष्ठ, एडवोकेट विनोद वशिष्ठ संगठन मंत्री मोहित शर्मा एवं पंडित पूरण लखपति बालाहेडी, पंडित सतीश शर्मा, पंडित डबली शर्मा मंडावर , पंडित हनुमान शर्मा एवं विप्र समाज के सैकड़ों समाज बंधु माता बहिनें कार्यक्रम में उपस्थित रहे । मंच संचालन पूरण लखपति बालाहेडी ने किया।इस अवसर पर तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम करवा कर प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

