महुआ में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति रंगारंग कार्यक्रमों के साथ इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा द्वारा वीरांगनाओं का किया सम्मान
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अब्दुल कलाम पार्क में आयोजित उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया । इस सुअवसर पर उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा विधायक राजेंद्र मीणा सहित अन्य अतिथियों ने झंडा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम में विवेकानंद मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड वादन के साथ एनसीसी कैडेट्स , भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओंव पुलिस गार्ड द्वारा आयोजितपरेड का अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया वही स्वयंसेवी संस्थाओं में सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
कार्यक्रम में देश रक्षा करते हुए शहीदों की सभी उपस्थित वीरांगनाओं का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा की संस्थापिका श्रीमती सत्यप्रभा अवस्थी महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी समाजसेविका श्रीमती अनीता अवस्थी अध्यापिका द्वारा जनप्रतिनिधि व प्रशासन की उपस्थिति में वीरांगनाओं कोशॉल उढाकर , स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्प माला पहनाकर वीरांगनाओ के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना व अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया व भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।
समारोह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा की संस्थापिका श्रीमती सत्यप्रभा अवस्थी महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी समाजसेविका अनीता अवस्थी द्वारा देश की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों की वीरांगनाओ का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करने की परंपरा को जारी रखते हुए विधायक राजेंद्र मीणा सहित अन्य अतिथियों द्वारा वीरांगनाओं का माला पहना कर शॉल उठाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए उन सभी ममता की मूरत वीरांगनाओ के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दर्जनों रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई जिस पर श्रोता सहित अतिथियों ने उनका उत्साह वर्धन करने के लिए पुरस्कार की घोषणा की, वहीं महुआ उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 63 प्रतिभाओं को विधायक राजेंद्र मीणा उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों,क्रांतिकारियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान के फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने 23 करोड़ के विकास कार्यों की श्रृंखला में खेडला में शहीदों की याद में शहीद स्थल बनवाने सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए सहित महुवा कस्बे में अंबेडकर लाइब्रेरी महुवा विधानसभा क्षेत्र मैं 17 निशुल्क लाइब्रेरी एक लैब का उद्घाटन व महुवा कस्बे में सड़कों व भगवान परशुराम, भगवान विश्वकर्मा, गोरखनाथ, व महाराणा प्रताप सर्किल के साथ अनेक विकास कार्यों की घोषणा की
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी,थाना अधिकारी महेंद्र यादव, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम अवस्थी, प्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा, हनुमान मीणा, विमल जैन, विनीत बंसल, धारा सिंह गुर्जर ,भगवान सहाय तिवारी, समाजसेविका श्रीमती अनीता अवस्थी अध्यापिका, सहित अनेको गणमान्य नागरिक वरिष्ठ जन सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित अधिकारी कर्मचारियों व आम जन मौजूद रहे

