गायत्री नगर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का नवां वर्ष शुरू; दीप प्रज्ज्वलन कर मंदिर प्रबंध समिति ने किया शुभारंभ
जयपुर (कमलेश जैन)। महारानी फार्म स्थित दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर में स्वतंत्रता दिवस की पावन संध्या पर 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के नवें वर्ष का भक्तिभाव के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज, आर्यिका श्री अर्हमश्री माता जी ससंघ एवं आर्यिका श्री विष्णु प्रभा माता जी ससंघ के मंगल आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।
15 अगस्त की रात्रि 8 बजे मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व रात्रि 7:15 बजे विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री ने श्रद्धालुओं को जम्बूद्वीप, ढाई द्वीप तथा तीन लोक की रचना के संबंध में विस्तृत एवं सारगर्भित जानकारी दी।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री व कार्यक्रम संचालक उदयभान जैन ने बताया कि संयोजिका अनिता बड़जात्या, डॉ. अनीता जैन, विमला जैन एवं ज्योति जैन ने पूज्य मुनि श्री एवं आर्यिका माताओं को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह 48 दिवसीय अनुष्ठान प्रतिदिन ऋद्धि-सिद्धि मंत्रों और दीप अर्चना के साथ 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय सोगानी, सन्तोष गंगवाल, सन्तोष रावका, राकेश पाटोदी, मुकेश सोगानी, सारसमल झांझरी, बसंत बाकलीवाल, अशोक पापड़ीवाल, चैताली वोहरा, सुधा लुहाड़िया, शोभा सेठी, प्रमिला शाह (मुनि संघ वैय्यावृति महिला समूह), बीना-अनिल टोंग्या (पुलक मंच), विमल जैन एडवोकेट, अशोक बड़जात्या, अशोक जैन मालपुरा वाले, प्रदीप बाकलीवाल, राजेश बाकीवाला, प्रदीप पाटनी, पदम पांड्या, किरण बिल्टीवाला परिवार, राखी पाटनी और धूप चन्द शाह सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

