कठूमर में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज’ अभियान का शुभारंभ; विद्यालयों में आयोजित हुए विधिक जागरूकता एवं संवेदीकरण शिविर

Aug 18, 2026 - 19:18
 0
कठूमर में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज’ अभियान का शुभारंभ; विद्यालयों में आयोजित हुए विधिक जागरूकता एवं संवेदीकरण शिविर

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के मार्गदर्शन में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज’–कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत कठूमर न्याय क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसारी में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्ठिर मीना तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरका में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर आदित्य शर्मा की ओर से कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आदर्श विधिक सेवा केंद्र के योगेश चौहान ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए आमजन को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में बताया।
इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आमजन के लिए टोल फ्री नंबर 15100, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9928900900 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8306002102 जारी किया गया है।
कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर से योगेश चौहान, अति. मुख्य शिक्षा ब्लॉक अधिकारी राधेश्याम, विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मीणा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं करीब 280 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................