वाल्मीकि समाज की लाडली बेटी ममता चांवरिया ने फहराया परचम, पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Jul 3, 2026 - 16:23
 0
वाल्मीकि समाज की लाडली बेटी ममता चांवरिया ने फहराया परचम, पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

हैदराबाद में आयोजित सब-जूनियर टूर्नामेंट में मारी बाजी, अब कनाडा में देश का प्रतिनिधित्व करेगी बीकानेर की होनहार

सुमेर सिंह राव (उदयपुरवाटी) हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में वाल्मीकि समाज की होनहार लाडली बेटी ममता चांवरिया ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर प्रदेश और अपने समाज का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बीकानेर के नाथूसर गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली ममता चांवरिया (पुत्री विष्णु चांवरिया) ने 26 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। ममता की इस स्वर्णिम सफलता के बाद अब उन्हें दो महीने बाद कनाडा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलने का गौरव प्राप्त होगा, जहां वे देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

  • कनाडा में देश का नाम रोशन करने का मिला मौका

ममता की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा वाल्मीकि समाज और खेल जगत बेहद गौरवान्वित है। खेल विशेषज्ञों और समाज के प्रबुद्ध लोगों को पूरा भरोसा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ममता अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश का मान बढ़ाएंगी।

  • जीत पर बधाई देने वालों का लगा तांता

लाडली बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर राजस्थान वाल्मीकि महासभा सहित विभिन्न संगठनों, गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जाहिर करते हुए परिवार व देशवासियों को बधाई दी है।

  • इन प्रमुख दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं:

राजस्थान वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कल्याणा, उपाध्यक्ष नेहरू वाल्मीकि, सुरेश जैदीया, शंकर जैदीया, महेन्द्र भाटीया, दलिप लोठ, विष्णु वाल्मीकि, सुनील सरपटा, अभिषेक वाल्मीकि (मेड़ता) और मिथुन लालसोट ने इस कामयाबी को समाज के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया।

वहीं, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर, उपाध्यक्ष माया देवी, सोनु वाल्मीकि, एडवोकेट अभिषेक चांवरिया और एडवोकेट कपिल चांवरिया आदि ने भी ममता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है