चिराना की बेटी प्रीति सैनी उपखंड स्तर पर सम्मानित, CUET में भी मारी बाजी

Aug 17, 2026 - 19:25
 0
चिराना की बेटी प्रीति सैनी उपखंड स्तर पर सम्मानित, CUET में भी मारी बाजी

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव)  चिराना गांव की होनहार छात्रा कुमारी प्रीति सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं कृषि संकाय (Agriculture) में उदयपुरवाटी उपखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने और एग्रीकल्चर CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) में चयन होने पर प्रीति को सम्मानित किया गया।उदयपुरवाटी में आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम तानिया रिणवां द्वारा प्रीति सैनी को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रीति सैनी चिराना निवासी  रामनिवास सैनी की सुपुत्री हैं।वह उदयपुरवाटी की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान 'यूनिक एग्री क्लासेज' की नियमित छात्रा रही हैं। अपनी इस दोहरी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रीति ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और यूनिक एग्री क्लासेज के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। प्रीति की इस गौरवमयी उपलब्धि पर चिराना गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने बेटी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................