काली बगीची चौराहा से बिजलीघर चौराहा तक एलिवेटेड निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भरतपुर शहर में काली बगीची चौराहा से बिजलीघर चौराहा (आर.बी.एम. हॉस्पिटल) तक एलिवेटेड निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई है।
अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रोजेक्ट खण्ड अनिरुद्धसिह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते सुपरमार्केट से बी नारायण गेट तक तिपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहनों की आवाजाही सिविल कार्य के कारण पूर्णतः बंद रहेगी। वहीं केवल दुपहिया वाहन एवं पैदल आवागमन सुचारू रहेगा।
उन्होंने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि परिवर्तित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभाग का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि यह यातायात व्यवस्था 19 अगस्त 2026 की रात्रि से आगामी 10 दिवस तक प्रभावी रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं तथा निर्धारित यातायात निर्देशों की पालना करें।

