खेरली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, चुनावों को लेकर एकजुटता पर जोर
खेरली (दिनेश लेखी) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान, जयपुर ब्लॉक खेरली की बैठक मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीना की अध्यक्षता में मीना धर्मशाला खेरली में आयोजित हुई। वहीं दोपहर बाद गांव निठारी में भी संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के प्रवक्ता धर्म सिंह मीना ने पंचायती राज संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष उमेदी लाल मीना ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग करने वाले इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन जिला अध्यक्ष को प्रस्तुत करें। आगामी पंचायती राज चुनाव संगठन की मजबूती के साथ मिलकर लड़ने का आह्वान किया गया।
रामकिशोर बैरवा एवं उमेदी लाल मीना कस्टम, जिला महासचिव ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने तथा चुनावों में संगठित होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करने की बात कही।
ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से आमजन को अवगत कराएं। जिला अध्यक्ष ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया तथा परिवार की सहमति से महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
बैठक में धर्म सिंह मीना, प्रवक्ता, उमेदी लाल मीना जिला अध्यक्ष अलवर, प्रेमप्रकाश मीना, उमेदी लाल मीना कस्टम जिला महासचिव, रामकिशोर बैरवा, किशोर मीना चैनपुरा, मुरारी लाल मीना, प्रताप सिंह मीना, जगदीश प्रसाद मीना, रामवीर गुर्जर, महेंद्र मीना, अजीत ठेकेदार, अमरसिंह पटवारी, उमेदी लाल मीना कठैहड़ा, जलसिंह मीना सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

