राज्य स्तर पर सम्मानित हुए डीग जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार; स्वास्थ्य भवन जयपुर में मिला सम्मान,
डीग -(नीरज जैन) राजकीय जिला चिकित्सालय डीग के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र फौजदार को शनिवार को जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान डीग जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय टीम की कार्यक्षमता के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
डॉ. फौजदार ने सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए पूरे चिकित्सालय परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सहयोग, मेहनत और समर्पण से संभव होती हैं।
उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान टीम को मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेगा। चिकित्सालय परिवार ने डॉ. फौजदार को बधाई देते हुए इसे डीग के लिए गौरव का क्षण बताया।
फोटो कैप्शन डीग 1 - पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र फौजदार को जयपुर में सम्मानित करते हुए चिकित्सा निदेशालय के अधिकारी

