जांगिड़ परिवार की अनूठी पहल: स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में बांटे 180 स्कूल बैग, मेधावी छात्र पुरस्कृत

Aug 18, 2026 - 18:34
 0
जांगिड़ परिवार की अनूठी पहल: स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में बांटे 180 स्कूल बैग, मेधावी छात्र पुरस्कृत

उदयपुरवाटी  (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (झडाया नगर), खातियों की ढाणी में भामाशाह जांगिड़ परिवार की ओर से एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भामाशाह परिवार ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पूजनीय स्वर्गीय बंशीधर जांगिड़ एवं स्वर्गीय सावित्री जांगिड़ की पुण्य स्मृति में विद्यालय के विद्यार्थियों को बैग वितरित किए।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह मंजू जांगिड़, रमेश जांगिड़ एवं राजीव जांगिड़ ने विद्यालय में अध्ययनरत 180 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

  • बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान छात्र हुए सम्मानित

बैग वितरण के साथ-साथ जांगिड़ परिवार की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

  1. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2,100
  2. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1,100
  3. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹500 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

विद्यालय परिवार ने जताया आभार कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह परिवार द्वारा दिए गए इस निरंतर सहयोग, बैग वितरण और नगद पुरस्कार के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................