कठूमर में 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता सुशीला देवी का निर्वाचन विभाग ने किया सम्मान

Oct 2, 2026 - 18:48
 0
कठूमर में 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता सुशीला देवी का निर्वाचन विभाग ने किया सम्मान

कठूमर (दिनेश लेखी) लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निरंतर भागीदारी और मतदान के प्रति जागरूकता के लिए 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता सुशीला देवी का निर्वाचन विभाग, राजस्थान की ओर से सम्मान किया गया। विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र बीएलओ राकेश खंडेलवाल ने सुशीला देवी के घर पहुंचकर उन्हें प्रदान किया।
प्रशस्ति-पत्र में निर्वाचन विभाग ने वरिष्ठ मतदाता के रूप में सुशीला देवी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान एवं मतदान के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। 100 वर्ष की आयु में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से उनका जुड़ाव प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान सुशीला देवी के पुत्र सतीश अग्रवाल, पुत्रवधू वेदप्रभा, वैश्य समाज कठूमर की महिला अध्यक्ष एवं पौत्रवधू मधु वैश्य, वीणा बंसल, संदीप अग्रवाल और आशीष सहित परिजन मौजूद रहे।
परिजनों ने कहा कि सुशीला देवी का सम्मान पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। वरिष्ठ मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी नई पीढ़ी को भी मतदान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है