राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित

Oct 2, 2026 - 18:48
 0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित

भरतपुर, (विष्णु मित्तल) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सूचना केन्द्र, भरतपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं रामधुनी का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने विचारों एवं सिद्धांतों के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, शांति एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में गांधीजी के आदर्शों को अपनाते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। इससे समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इन्हें अपने आचरण में उतारना चाहिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का देश के स्वतंत्रता संग्राम, प्रशासन एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान एडीएम सिटी राहुल सैनी, भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, ओमप्रकाश, खुबीराम सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है