साहडोली विद्यालय में धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती: 'गांधी का भारत' विषय पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत दी प्रस्तुतियां

Oct 2, 2026 - 18:56
 0
साहडोली विद्यालय में धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती: 'गांधी का भारत' विषय पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत दी प्रस्तुतियां

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रधानाचार्य शकीला बानो की अध्यक्षता में हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विद्यालय के शिक्षक हेमेंद्र जैन ने बताया कि दोनों महापुरुषों के पावन जयंती पर्व पर 'गांधी का भारत' विषय को केंद्र में रखकर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में व्याख्याता लोकेश साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासित मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर भारत के मानचित्र की अद्भुत और मनमोहक आकृति उकेरी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' उत्सव के तहत उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह के मंच का कुशल संचालन व्याख्याता गीता गुर्जर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य शकीला बानो, शिक्षिका नीलू विजय, रश्मि सिंहल, पिंकी कुमारी, बनवारी चौधरी सहित समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है