गांधी पार्क खेरली में मनाई गांधी जयंती, गांधीजी के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश

Oct 2, 2026 - 18:54
 0
गांधी पार्क खेरली में मनाई गांधी जयंती, गांधीजी के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश

खेरली (दिनेश लेखी।) महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, ब्लॉक कठूमर-खेरली के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी पार्क खेरली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, विचारों और सिद्धांतों को याद किया गया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के ब्लॉक संयोजक शिवदयाल दीक्षित ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी और स्वावलंबन के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को केवल जयंती तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में डायमंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जगमोहन तिवाड़ी, योगेश सैनी, योगेश तिवाड़ी, ललित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोहनलाल सैनी, सुनील कटारा, दीपक शर्मा, केदार सैनी, सोनू शर्मा, मनोज सैनी, चरण सिंह, जलसिंह, रामअवतार सहित बड़ी संख्या में गांधी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है