श्री टोडरमल पीजी कॉलेज में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती: अल्फा कॅरियर व क्रिएटिव प्ले स्कूल में भी हुए विविध कार्यक्रम

Oct 2, 2026 - 18:58
 0
श्री टोडरमल पीजी कॉलेज में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती: अल्फा कॅरियर व क्रिएटिव प्ले स्कूल में भी हुए विविध कार्यक्रम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के घूम चक्कर स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई।

समारोह की शुरुआत महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा, प्राचार्य सोमेश सिंह एवं व्याख्याताओं द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन व 'जय जवान, जय किसान' के नारे की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी महापुरुषों की जीवनी और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए विचार रखे। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ढेनवाल ने सभी आगंतुकों व स्वयंसेवकों का आभार जताया।

  • अल्फा कॅरियर व क्रिएटिव प्ले स्कूल में भी गूंजे संस्मरण:

इसी क्रम में चुंगी नंबर तीन स्थित कुआं गौड़जीहाला के पास अल्फा कॅरियर इंस्टीट्यूट एवं क्रिएटिव प्ले स्कूल प्रांगण में भी जयंती समारोह गरिमामय ढंग से मनाया गया। संस्थान के डायरेक्टर सुनील कुमार सैनी (सोनू सर) ने विद्यार्थियों को दोनों विभूतियों के संघर्ष, देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया। वहीं, वरिष्ठ अध्यापिका नेहा सैनी ने महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग साझा किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार स्वामी (शास्त्री), धीरज जांगिड़, अंतिमा सैनी, संगीता सैनी सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है