अलावड़ा में नवनिर्वाचित सरपंचों का भव्य अभिनंदन; साफा बंधवाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Oct 31, 2026 - 20:21
 0
अलावड़ा में नवनिर्वाचित सरपंचों का भव्य अभिनंदन;  साफा बंधवाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

अलावड़ा / अलवर / राधेश्याम गेरा 

कस्बा अलावड़ा के मेन बाजार स्थित गेरा मिष्ठान के संचालक राजकुमार गेरा और उनके परिजनों व मित्रों की ओर से एक स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अलावड़ा सहित आसपास की कई ग्राम पंचायतों से नवनिर्वाचित सरपंचों और उपसरपंचों को उनके निज आवास पर आमंत्रित कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का साफा बंधवाकर, माल्यार्पण कर, महिला सरपंचों को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इन जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

समारोह में अलावड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच शिवचरण सैनी, उपसरपंच सतविंदर सिंह, मिलकपुर से सपना पंकज नारंग, इंदपुर से भागवती भौमसिंह सैनी, मालपुर से लक्ष्मी विक्रम सैनी, ललावंडी से रिंकी राकेश राजपूत, मुस्ताक सरपंच, माणकी से उपसरपंच भूड़ सिंह, बरवाड़ा से रामसिंह उर्फ बनवारी जाटव, तिलवाड़ से राजकुमार सरपंच और चौमा से संजय राजपूत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गणमान्य नागरिकों की रही विशेष मौजूदगी

इस अवसर पर क्षेत्र के कई पूर्व सरपंच और प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे। जिनमें अलावड़ा के पूर्व सरपंच धनीराम सैनी, अमर चंद सैनी, भगवान सहाय सैनी, मंगल, केदार; इंदपुर से केदार शर्मा, धन सिंह, पूर्व सरपंच नंदराम, आसम खान, चुन्नी लाल सैनी; चौमा से बबली राजपूत, लक्ष्मण (पूर्व पंच); माणकी से उपसरपंच भूपसिंह, रज्जाक, रामधन प्रजापत; तथा तिलवाड़ से डॉ. रमेश सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार गेरा, नरेश लखीणा, विमल शर्मा, जसवंत सपड़ा, नंदलाल गुल्यानी और राधेश्याम गेरा सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उज्जवल कार्यकाल और क्षेत्र के विकास की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................