जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2620 वे जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

Apr 14, 2022 - 16:23
Apr 14, 2022 - 16:29
 0
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2620 वे जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) कठूमर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश सौंख ने बताया कि राज सरकार के निर्देशानुसार प्रशासनिक स्वीकृति के साथ पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2620 वे जन्म कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा सम्पूर्ण कस्बे में हर्षोल्लास के साथ चॉदी की पालकी में भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। वही पार्श्वनाथ जैन मंदिर और आदिनाथ जैन मंदिर में भगवान का कलशाभिषेक किया।

इससे पूर्व मंदिर में नित्य पूजा अर्चना ,भक्ताबंर स्त्रोत, विश्व शांति प्रदाय णमोकार महामंत्र शांति पाठ और सर्व शांति मंत्र के साथ भगवान का अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की गई। वही शाम को सामुहिक महाआरती के साथ भगवान का जन्मदिन मनाया और महाबीरा झूले पालना जैसे भजन गीत संगीत के साथ भगवान को पालना में झुलाया। वही महिला धर्म जागृति मंच की बालिकाओ ने लघु नाटिका का प्रदर्शन किया। वही 13113 रू में रामबाबू हितेश कुमार जैन के नाम श्रीजी की बोली हुई।
इस मौके पर मुकेश जैन, विजयपाल जैन,अमोलक जैन,कैलाश चंद जैन, सरूपचंद जैन,अशोक जैन पत्रकार दैनिक भास्कर, लोकेश जैन पत्रकार राजस्थान पत्रिका,सुधीर जैन,संदीप जैन, मालती जैन,सविता जैन,देवेंद्र जैन,शिप्रा जैन,मंजू जैन मौजूद रहे। वही पुलिस प्रशासन के सहयोग पर जैन समाज ने सीआई सुरेश कुमार का सम्मान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है