जिम्मेदार लोगों की मिलिभगत के चलते जोरों से बढ़ रहा मिट्टी दोहन का अवैध कारोबार: प्रशासन मौन

Mar 27, 2022 - 23:21
 0
जिम्मेदार लोगों की मिलिभगत के चलते जोरों से बढ़ रहा मिट्टी दोहन का अवैध कारोबार: प्रशासन मौन

बर्डोद (अलवर, राजस्थान) बहरोड़ उपखंड के जिम्मेदार लोगों ए़ंव वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों की मिलिभगत के चलते कस्बा क्षेत्र की पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन और साबी नदी क्षेत्र में मिट्टी के दोहन का अवैध कारोबार बेखौफ जारी है। अवैध खनन के कारण क्षेत्र के पहाड खोखले हो रहे हैं। और सौंदर्यीकरण पर भी ग्रहण लगने लगा है। आश्चर्य कि बात ये है कि  क्षेत्रीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जानकारी के बाद भी शासन प्रशासन मौन है। अवैध कारोबार से जुड़े लोग बेखौफ अवैध खनन और साबी नदी क्षेत्र से मिट्टी दोहन कर चांदी कुट रहे हैं। वहीं राजस्व नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सामाजिक कार्यकर्ता की आड़ में अवैध खनन और मिट्टी दोहन का कार्य कर रहे हैं।  इस अवैध कार्य से जुड़े लोग अलसुबह ही साबी नदी क्षेत्र में मिट्टी दोहन ए़ंव पहाड़ी क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए दिखाई देते हैं। और बिना किसी रोक टोक के कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन के बाद निकलने वाली जगह पर ये लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो साबी नदी क्षेत्र में फसल करके अतिक्रमण किया हुआ है। जिसकी क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पूर्व समय में साबी नदी क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत भी की थी। लेकिन आज तक कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से क्षेत्र में अवैध खनन और साबी नदी क्षेत्र में मिट्टी दोहन के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है