जयपुर में आम आदमी पार्टी का सीवर समस्या पर हस्ताक्षर अभियान, किया प्रर्दशन

Aug 24, 2026 - 18:23
 0
जयपुर में आम आदमी पार्टी का सीवर समस्या पर हस्ताक्षर अभियान, किया प्रर्दशन

जयपुर, (राजस्थान) आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड 118, जौहरी बाजार स्थित अनाज मंडी वाली गली में लंबे समय से चली आ रही सीवर की समस्या को लेकर आज हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया गया।आप पार्टी के नेता श्री मोहसिन कुरेशी ने बताया कि यहां काफी समय से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों, रहवासियों और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण बदबू और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
आप नेता श्री विनीत शर्मा व श्री धीरेश जैन ने बताया कि इस क्षेत्र में सीवर लाइन बहुत छोटी है, जिस कारण यह समस्या लगातार बनी रहती है। कई बार नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।हस्ताक्षर अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल्द से जल्द बड़ी सीवर लाइन डालने की मांग की।
इस अवसर पर मोहसिन कुरेशी, विनीत शर्मा, धीरेश जैन, आकिब, पप्पू, सनी हनीफ सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................