बयाना के विनोद बट्टा भाजपा में शामिल; भाजपा-भाजपा का विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन, टिकट के दावेदारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Aug 27, 2026 - 20:25
 0
बयाना के विनोद बट्टा भाजपा में शामिल; भाजपा-भाजपा का विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन, टिकट के दावेदारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

हलैना (विष्णु मित्तल)भाजपा की ओर से भरतपुर नगर निगम एवं जिले के नगर पालिका के चुनाव को लेकर सारस चैराहा स्थित निजी होटल पर विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ,जिसमें नगर पालिका बयाना के निवर्तमान चैयरमेन विनोद कुमार अग्रवाल बट्टा,निवर्तमान उपाध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए,जिससें गैर भाजपा दलों को बहुत बडा झटका लगा है। वही नगर निगम के पार्षद पद के लिए भाजपा टिकट के दावेदारी कों पार्षद उम्मीदवार के दावेदारी और उनके समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। जिसकों देख ऐसा लगता है कि शहरी सरकार पर भाजपा का कब्जा होगा और नगर निगम भरतपुर,नगर पालिका बयाना,उच्चैन,वैर,भुसावर,नदबई,रूपवास में भाजपा को बोर्ड बनेगा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार मंत्री रविंद्र सिंह इंद्राज ,मुख्य वक्ता संभाग के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ,जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक, जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरेश पाठक एवं पूर्व विधायक विजय बंसल रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष शिवानी दायमा ने की।

बयाना के चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ बट्टा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कहा कि मैंने कांग्रेस को कई साल झेला है, अब झेलने की सहन शक्ति खत्म हो गयी है। कांग्रेस की नीतियों से ऊबकर मैंने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अतः आप सबसे मेरी अपील है कि आप भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।इस अवसर पर कुंवर  दीप राज सिंह,पूर्व महापौर शिवसिंह भोंट,भाजपा नेता दौलत फौजदार,नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर गिरीश चैधरी,जिला संगठन सह प्रभारी चेतन चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज,जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, गोविन्द चौधरी, हंसिका गुर्जर,भाजपा नेता एवं हरि आॅयल मिल्स के संस्थापक स्व.हरिचरण लाल अग्रवाल के पौत्र यश अग्रवाल,उद्योगपति निशा अग्रवाल,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह सरपचं सहित हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................