कठूमर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम विकास रथ” के जरिए सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कठूमर (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी मंडल खोह द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में “ग्राम विकास रथ” अभियान का आयोजन किया गया। यह रथ ग्राम पंचायत अडोली जटवाड़ा, जांगरू उकसी, रींझवास, संतोकपुर, खोह और नाहरखोहरा में पहुंचा, जहां ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के तहत मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिओम सिंह नरूका, सरपंच रमेश चौधरी सहित अमर सिंह, बबली सिंह, मोहन सिंह चौहान, रघुनाथ सिंह बैरवा, विमल जैन, खिलाड़ी यादव, मनमोहन अवस्थी, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।


