भीलवाड़ा में टला बड़ा हादसा:मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली: कलश टूटा, शिखर का ऊपरी हिस्सा खंडित

Aug 26, 2026 - 19:45
 0
भीलवाड़ा में टला बड़ा हादसा:मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली: कलश टूटा, शिखर का ऊपरी हिस्सा खंडित

गुरला (भीलवाड़ा) बद्री लाल माली

भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत सेथुरिया के सोपुरा गांव में स्थित श्री श्री 1008 श्री हीरापुरी जी महाराज के प्रसिद्ध मंदिर पर देर शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। तेज गर्जना के साथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर सीधी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मंदिर को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, घटना के वक्त मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कलश टूटा, बिजली के उपकरण जलकर हुए राख प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम आसमान में कड़कड़ाहट के साथ मंदिर पर सीधे बिजली आ गिरी। धमाका इतना तेज था कि मंदिर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लगा कलश टूट गया और शिखर का एक हिस्सा पूरी तरह खंडित हो गया। यही नहीं, आकाशीय बिजली के भयानक झटके से मंदिर के भीतर लगे लाइटिंग बोर्ड, वायरिंग और अन्य सभी बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए।

धमाके की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण बिजली गिरने की भयावह आवाज सुनकर सोपुरा निवासी शंभु पुरी, अर्जुन पुरी और प्रहलाद पुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मंदिर परिसर की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु और गांव वाले मंदिर परिसर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................