लूट की वारदात को विफल करने वाले सिपाही उदयसिंह का सम्मान; समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने किया सम्मान

Aug 27, 2026 - 20:25
 0
लूट की वारदात को विफल करने वाले सिपाही उदयसिंह का सम्मान; समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने किया सम्मान

भरतपुर (विष्णु मित्तल) एमएसजे कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों की योजना को अपनी बहादुरी, सूझबूझ और तत्परता से विफल करने वाले सिपाही उदयसिंह का समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने सम्मान किया। निदेशक  गुप्ता ने सिपाही उदयसिंह को पटका ,माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिपाही उदयसिंह ने जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ का परिचय दिया है, वह पुलिस विभाग के साथ-साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ऐसी सजगता और तत्परता से अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। उन्होंने सिपाही उदयसिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की। इस अवसर पर  विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल टोडवाल, अभियंता मनीष गुप्ता , तरुण गुप्ता, संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता,  राजेंद्र माहुरे, कुम्हेर के सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी, अनिल गर्ग, सचिन, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राम किशन ने भी सिपाही उदयसिंह की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि समय पर दिखाई गई उनकी हिम्मत के कारण एक बड़ी आपराधिक घटना होने से बच गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................