महुवा में मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

Aug 26, 2026 - 17:33
 0
महुवा में मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

महुवा (अवधेश अवस्थी) नगर पालिका महुवा की ओर से बुधवार को अंबेडकर भवन, नगर पालिका परिसर में स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईआरओ (एसडीएम) महुवा प्रेमराज मीना के निर्देशन एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मीना के मार्गदर्शन में किया गया।

स्वीप कैलेंडर के अनुसार आयोजित चुनावी चौपाल में मतदाता बनने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व पर संवाद किया गया। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदान करने की अपील की।

  • दिलाई मतदान की शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली अंबेडकर भवन से शुरू होकर महुवा के मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए टीकाराम पालीवाल विद्यालय तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वोट दे और वोट दिलवाएं, लोकतंत्र मजबूत बनाएं”, “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” और “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया।

  • युवाओं और महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

रैली के बाद युवाओं एवं महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।

  • कार्यशाला में दी मतदान संबंधी जानकारी

कार्यक्रम के अंत में अंबेडकर भवन में मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। स्वीप प्रभारी रोहिताश शर्मा ने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, ईवीएम/वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा नैतिक मतदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी रोहिताश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी हेमराज बेरवा, सफाई प्रभारी रामलखन गुर्जर, महेश गुर्जर, निशा वर्मा, दीपक कुमार, यतेंद्र यादव, नरेगा कर्मचारी सीता गोयल सहित नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, नरेगा स्टाफ, महिला-पुरुष मतदाता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है