बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Aug 25, 2026 - 19:13
 0
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बाराबंकी (शशि जायसवाल)  मंगलवार सुबह मसौली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बिन्दौरा चौराहे के पास बांदा-बहराइच मार्ग पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, श्रावस्ती के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ अपनी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम, बेटी साजिया और छह वर्षीय बेटी हुदा के साथ लखनऊ दवा लेने गए थे। दवा लेकर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार रास्ता भूलने के कारण सड़क पर रुकी थी। इसी दौरान यू-टर्न लेते समय पीछे से आ रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोहम्मद शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम और बेटी साजिया की मौत हो गई। छह वर्षीय हुदा गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर शवों और घायल बच्ची को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में शोक की लहर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है