जैतियावास में 1 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर, जल प्याऊ लोकार्पण व पौधारोपण समारोह; विधायक ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

Aug 27, 2026 - 20:19
 0
जैतियावास में 1 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर, जल प्याऊ लोकार्पण व पौधारोपण समारोह;   विधायक ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

बावड़ी (मिश्रीलाल लखारा)। उपखंड के जैतियावास स्थित श्री नारायणी माता मंदिर प्रांगण में 1 सितंबर को स्व. मदनलाल सैन (डाँवरा) एवं स्व. भंवरलाल भाटी (नौसर) की पावन स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, नवीन जल प्याऊ लोकार्पण एवं पौधारोपण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सेवा अभियान के पोस्टर का विमोचन ओसियां विधायक भेराराम चौधरी (सियोल), जैतियावास प्रशासक भगाराम सैन, समाजसेवी रमेशचंद्र भाटी (नौसर), सवाईराम सैन (देवातु) तथा पूनमचंद सैन (डाँवरा) द्वारा किया गया।

यह आयोजन सैन श्री सिमरथा बाबा समाधि ट्रस्ट औसियाँ, श्री सिमरथा बाबा सैन नवयुवक मंडल मुंबई, श्री नारायणी माता मंदिर जैतियावास एवं सुमित्रा सेवा संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेमीचंद सैन (महाबार) रहेंगे, जबकि अध्यक्षता श्री नारायणी माता मंदिर जैतियावास के अध्यक्ष दाऊलाल सोलंकी करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नवीन जल प्याऊ का लोकार्पण, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, जागरण तथा दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन भी रहेगा। आयोजक रमेश भाटी, पूनमचंद सैन एवं पुजारी ओमाराम सैन ने क्षेत्रवासियों व समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................