नथमल पालीवाल बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

Aug 28, 2026 - 20:24
 0
नथमल पालीवाल बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

बावड़ी, जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)

राजस्थान ब्राह्मण महासभा को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नथमल पालीवाल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री रोशन लाल शर्मा ने बताया कि संरक्षक एस.डी. शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी के निर्देशानुसार संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह मनोनयन किया गया है।

20 वर्षों की निष्ठा और सेवा का फल

नथमल पालीवाल पिछले 20 वर्षों से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज हित में उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

8 जिलों के बनाए गए प्रभारी

संगठन के ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पालीवाल को जोधपुर, फलौदी, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, सिरोही और जालोर जिलों के प्रभारी पद का दायित्व भी सौंपा गया है।

सामाजिक एकजुटता के लिए किए कई आयोजन:

पालीवाल ने समाज में एकरूपता और परस्पर जुड़ाव बनाए रखने के लिए लगातार अनुकरणीय कार्य किए हैं:

  • सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान: समाज के कमजोर वर्गों के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों और होनहार छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोहों का आयोजन।
  • स्वास्थ्य एवं खेलकूद: सामाजिक बंधुओं को एकजुट करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं और निशुल्क मेडिकल शिविरों का सफल संचालन।

​उनकी इस नियुक्ति से जोधपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज और संगठन कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................