सोमवती अमावस्या पर चारभुजा नाथ को छप्पन भोग धराया शिखर पर ध्वजा फहराई

May 30, 2022 - 23:51
 0
सोमवती अमावस्या पर चारभुजा नाथ को छप्पन भोग धराया  शिखर पर ध्वजा फहराई

भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा :-  30 मई  श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बड़ा मंदिर चारभुजा नाथ के सोमवती अमावस्या व शनि जयंती के पावन अवसर पर चारभुजा नाथ के छप्पन भोग धराया गया साथ ही ध्वजा मंदिर शिखर पर फहराई गई

ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस बार छप्पन भोग का विशेष आयोजन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी के सहयोग से आयोजित प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक छप्पन भोग दर्शन के बाद ढोल नगाड़े के साथ महाआरती का आयोजन हुआ तत्पश्चात भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया

ट्रस्ट अध्यक्ष उदयलाल समदानी ट्रस्ट मंत्री छीतरमल डाड के नेतृत्व में  सोनी परिवार से राधा देवी सोनी ,अनुराग सोनी एस एन मोदानी ,ममता मोदानी, विनोद सोडानी संजय जागेटिया आदि उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................