निर्झरा धाम आश्रम पर चल रहे 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के पांचवे रोज हजारों श्रद्धालुओं ने दी यज्ञ में परिक्रमा

चरखी दादरी के भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र परमार रहे मुख्य अतिथि --- यज्ञ में रोज हजारों श्रद्धालु होते हैं शामिल .........मदन लाल भावरिया

May 12, 2023 - 20:37
May 12, 2023 - 20:49
 0
निर्झरा धाम आश्रम पर चल रहे 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के पांचवे रोज हजारों श्रद्धालुओं ने दी यज्ञ में परिक्रमा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
झुंझुनू नीमकाथाना की सीमा पर राणासर गांव में स्थित निर्झरा धाम आश्रम में चल रहे 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ मैं रोज हजारों श्रद्धालु परिक्रमा दे रहे हैं l मिली जानकारी के अनुसार विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ में आहुति दिलवाई जा रही है l शुक्रवार को 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के पांचवे रोज चरखी दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र परमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे   l यज्ञ सेवा समिति के संयोजक राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने बताया कि यज्ञ में रोज आसपास के गांवो से आकर हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं l तेज धूप होने के बाद भी रोज निर्झरा धाम आश्रम पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं l गुरुवार को मंदिर परिसर में हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भंडारे के लिए सहयोग करने वालों में हर बक्सा राम बराला सिरोही की तरफ से दो लाख 51 हजार रुपए संयोग के तौर पर दिए गए l इसी तरह महादेव सिंह काजला चला निवासी की तरफ से भी दो लाख ₹51000 रुपए की राशि यज्ञ में सहयोग के रूप में दी गई l छगनलाल मोदी नीमकाथाना द्वारा 1,00000 लाख रुपएसहयोग दिया गया l यज्ञ में रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं l इस दौरान यज्ञ सेवा समिति के आयोजक कर्ता राजकुमार जाखड़ ,अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, वीरेंद्र कुड़ी नापावाली, नाथू लाल शर्मा नीमकाथाना, मनीष चौधरी, कैप्टन रामनिवास ताखर, महेंद्र तेतरवाल, डॉ रामावतार गजराज सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................