प्रेम प्रसंग के चलते तलवार से किशोरी की हत्या: ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के बुडतरा गांव में दिनदहाड़े वारदात

Dec 16, 2022 - 08:13
 0
प्रेम प्रसंग के चलते तलवार से किशोरी की हत्या: ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

आहोर (जालौर, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) आहोर थाना क्षेत्र के बुड़तरा गांव में गुरुवार शाम को एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी पर तलवार से अंधाधूंध वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली, इससे आरोपी घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया है। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी हुई थी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

शौच के लिए जा रही थी किशोरी, पीछे जाकर किए वार

आहोर थानाधिकारी गिरधरसिंह ने बताया कि बुड़तरा गांव में युवक पुरुषोत्तम वाल्मीकि व एक किशोरी का आमने सामने मकान है। दोनों में पहले प्रेम प्रसंग था। इन दिनों दोनों में अनबन चल रही थी। गुरुवार शाम पांच बजे किशोरी अपने घर से शौच जाने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान पीछे पुरुषोतम वाल्मीकि तलवार लेकर आया और अंधाधूंध किशोरी के गर्दन व हाथ-पैर पर वार किए। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। खून से सनी तलवार लेकर युवक जब गांव में आया तो ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर डाली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।

आज होगा शव का पोस्टमार्टम

शव आहोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है