विनोद को कठोर परिश्रम से मिली सफलता : सीजीएसटी एण्ड एक्साईज इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन

Mar 21, 2023 - 23:30
 0
विनोद को कठोर परिश्रम से मिली सफलता : सीजीएसटी एण्ड एक्साईज इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन


तखतगढ़,पाली(बरकत खान)

होनहार के चिकने पात...वाली कहावत विनोद मोबारसा के लिए चरितार्थ हो रही है।उनका पहले प्रयास में सीजीएसटी एण्ड एक्साईज इंस्पेक्टर पद विनोद मोबारसा का चयन हुआ है। चयन के बाद पैतृक गांव सेवाड़ी एवं तखतगढ़ में खुशी कर लहर है। विनोद कहना कहना है कि किसी भी मंजिल को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम जरूरी है। दरअसल,तखतगढ़ पुलिस थाने में सेवारत हैड कांस्टेबल पिता अमराराम मोबारसा एवं माता भाग्यवंती के दांपत्य जीवन में पुत्र विनोद को 15जुलाई 1996 को जन्म दिया। विनोद की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक ंशिक्षा पैतृक गांव सेवाड़ी में हुई। उसके बाद सैकेण्डरी पढ़ाई सांडेराव के बाद उच्च माध्यमिक शिक्षा कोसेलाव में हुई। इसके बाद नेट के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर गड़वाल में चार साल पर डिप्लोमा किया। विनोद ने प्रशासनिक सेवा में जाने का मानस बनाया। इसके लिए तैयारी करने जुट गया। हाल ही में एसएससी की ओर से सीजीएसटी एण्ड एक्साईज इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन किया। पहले प्रयास में उनका चयन हो गया। विनोद के बड़े भाई अध्यापक है। जो जालोर जिले के आहोर उपखंड के आलावा सी में सेवारत है। चयन के बाद तीन बहनों ने भी भाई के चयन पर माला पहनाकर स्वागत किया। 

- चयन के बाद मुहं मीठा करवाकर दी बधाइयां-विनोद के इस परीक्षा में आल इंडिया में 26सौ रेंक मिलने के बाद मेघवाल समाज के बंधुओं एवं पुलिस थाना प्रभारी सहित स्टाफ ने विनोद एवं उसके पिता को मिठाई से मुहं मीठा करवाकर बधाइयां दी। विनोद के तखतगढ़ कस्बे के जामा मस्जिद के समीप शनिश्वर मंदिर स्थित निवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। 


-इनका कहना है--हां, विनोद मोबारसा का सीजीएसटी एण्ड एक्साईज इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। पहले प्रयास में सफलता मिली है। पैतृक गांव में विनोद का इस पद के लिए चयन होने वाला पहला अभ्यार्थी है। अमराराम मोबारसा, सेवाड़ी हाल हैड कांस्टेबल, पुलिस थाना तखतगढ़।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................