मकराना में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को 90000 रूपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

Jan 13, 2022 - 21:16
 0
मकराना में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को 90000 रूपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना के जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में गुरुवार शाम को पाली एसीबी टीम द्वारा जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को 90 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी सहायक अभियंता के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। पाली एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिपाल चौधरी द्वारा भ्रष्ट सहायक अभियंता को ट्रेप करने की कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की पाली द्वितीय इकाई द्वारा गुरुवार को मकराना में कार्यवाही करते हुए सहायक अभियंता सीताराम यादव जन अभियांत्रिकी विभाग खंड मकराना को परिवादी से 90 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पाली एसीबी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किए गए कार्यों के बकाया 10 लाख रुपए के बिलों को प्रमाणीकरण कर पास करने की एवज में कमीशन के रूप में सीताराम यादव ने 1 लाख की रिश्वत राशि मांंग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी पाली द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर टीम द्वारा मकराना में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सीताराम पुत्र रामनारायण निवासी डूंगरसी का बास, किशनगढ़ रेनवाल हाल सहायक अभियंता मकराना को परिवादी से 90 हजार रूपये की रिश्वत लेतेेे हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। मकराना में एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वही एसीबी ने खनिज विभाग के सामने भ्रष्ट सहायक अभियंता के निवास स्थान पर भी जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है