खेतों में गोमांस मिलने का मामला, जांच में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जुर्म कबूला

Jan 6, 2022 - 01:07
 0
खेतों में गोमांस मिलने का मामला, जांच में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जुर्म कबूला

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमित भारद्वाज) दिनांक 30 दिसंबर 2021 को रामगढ़ कस्बे के समीप सागर मैरिज होम के सामने खेतों में गौ मांस के मिलने की सूचना पर रामगढ़ थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था और इस बारे में बजरंग दल शिवसेना और हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गोवंश पर हो रहे अब तक कार्यों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर थानाधिकारी एसडीएम और डीएसपी को ज्ञापन सौंपा था इस बारे में रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी जिसमें जांच के दौरान पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर हुसैन खां निवासी खोजा का को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को गोवंश के मिले अवशेषों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई जिसमें हुसैन खां निवासी खोजा का को गिरफ्तार किया गया है हुसैन खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है हुसैन खान लोगों के सरसों और गेहूं के खेतों की रखवाली करने के लिए रहता है इसके द्वारा टोपीदार बंदूक से गोवंश की हत्या की गई थी अभी आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और टोपीदार बंदूक बरामद की जाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है