वनकूकरा में भीमआर्मी कार्यकर्ताओ का सम्मलेन हुआ आयोजित

Jul 29, 2021 - 01:05
 0
वनकूकरा में भीमआर्मी कार्यकर्ताओ का सम्मलेन हुआ आयोजित

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी)  बयाना के गांव वनकूकरा में भीमआर्मी एवं भारत एकता मिशन का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन उपखण्ड के गांव बनकूकरा में भीमआर्मी व एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यभान मेहरा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ट की प्रदेश अध्यक्ष हिनाफिरोज बेग व संभाग प्रभारी साहबसिहं अहेरिया शामिल हुऐ। सम्मलेन को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी का कारवा धीरे धीरे बढने लगा है। उन्होने कहा कि एससीएसटी व ओबीसी वर्ग एवं महिलाओ पर अत्याचार बढने के आरोप लगाते हुऐ कहा कि अब अत्याचारो को मूक बनकर सहन नही किया जाऐगा। भीमआर्मी के गांव गांव में मौजूद कार्यकर्ता सिपाई की भांति काम कर अत्याचार एवं अत्याचारियो के खिलाफ लडाई लडेगा। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओ ने नारे लगोए कि जो बहुजन की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा और नही सहगे अत्याचार के नारे लगते रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियो का फूल मालाऐ व साफे पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस सम्मलेन में भरतपुर,धौलपुर करौली सहित अन्य जिलो के भी कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................