खैरथल मे नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला आयोजित

Nov 19, 2020 - 00:45
 0
खैरथल मे नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला आयोजित

अलवर,राजस्थान 
खैरथल :-  किशनगढ़ रोड पर स्थित एक निजी गार्डन में भाजपा की ओर से यहां आयोजित कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलवर (उतर) के जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव व चुनाव प्रभारी उम्मेद भाया ने कहा कि पार्टी सभी पैंतीस वार्डों में परवेक्षक भेज कर मतदाताओं से सर्वे कर उनकी पसंद के उम्मीदवार जानेंगे भाजपा की ओर से नगरपालिका चुनाव में मतदाताओं की पसंद के ही वार्ड पार्षद प्रत्याशियों व विचार मंथन उपरांत योग्य कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल परवाना, मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हरीश रोघा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर लाल रोघा, एडवोकेट सुरेश चौधरी सहित निवर्तमान पार्षद एवं पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................