टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

Nov 19, 2020 - 00:34
 0
टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

अलवर,राजस्थान/ महावीर सैन
राजगढ़ :-  नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ की एक बैठक प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई मंडल अध्यक्ष  एडवोकेट राहुल दीक्षित ने  बताया कि  इस बैठक में  भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका नगर पालिका चुनाव प्रभारी  ओम प्रकाश यादव  एसटी मोर्चा चुनाव प्रभारी श्यामसुंदर मीणा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिव लाल मीणा, जिला मंत्री जितेंद्र राठौड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित जलेसिंह, भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थलाल मीणा, सुनीता मीणा  उपस्थित रहे। बैठक में संजय सिंह नरूका ने कहा की आगामी नगर पालिका चुनाव में बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, मंडल और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से  ही टिकटो का वितरण किया जाएगा

जिताऊ और टिकाऊ पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकिट दी जाएगी चुनाव प्रभारी यादव ने कहा की  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के आप कार्यकर्ता हैं चुनाव में  कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ में कार्य करें टिकाऊ वे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप  ही टिकट दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, कन्हैया लाल सैनी, बेनी प्रसाद सैनी, राजेंद्र जैन, सतेंद्र सैनी, अशोक बजाज, निवर्तमान  नगर पालिका  उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री अजय यादव, आर एन मीणा, हुकम परेवा, अलका सैनी मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, बिश्नोई  सीमा विजय मोहन बेड़ा दिनेश सेन प्रदीप विजय, प्रीति विजय पदमा गोयल, पंडित नरेंद्र अवस्थी, लोकेश रावत, प्रमोद शर्मा, शेखर तमोली, नंदकिशोर सैनी, जितेंद्र सैनी, गिर्राज मैदानी सहित शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक अन्य भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा का टिकट चाहने वाले भावी उम्मीदवार मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................